किच्छा । बाइक सवार दो युवकों को दो अवैध चाकूओ के साथ पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए दोनों युवक नशे के आदी है तथा चाकू दिखाकर कर नशा करने के लिए लोगों से रूपए वसूलते हैं।
थानाध्यक्ष पुलभट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चैकिंग अभियान चलाए हुए थीं कि की गोलापुल कट के पास बाइक संख्या मो0सा0 UP25 DP-5671 पर सवाल दो युवकों को रोका तलाशी लिए जाने पर दोनो के पास से दो नाजयज चाकू बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवकों ने अपने नाम हरजोत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी आजादनगर किच्छा थाना किच्छा जिला उधमसिंहनगर उसके साथी ने गुरविन्दर सिंह पुत्र स्व बलकार सिंह निवासी मोहल्ला गोटिया थाना बहेडी जिला बरेली बताया। पुलिस पूछताछ में बताया कि वह स्मैक का नशा करने के आदि है लोगों को डरा धमका कर अपने नशे की पूर्ति के लिए व लोगो को डराने के लिए चाकू रखते है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। पुलिस टीम में पुलभट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट ,ए एस आई अशोक सिंह, हे0कानि0 धरमवीर सिंह, का0 ललित कुमार,का0दीपक विष्ट आदि थे।




