बाजपुर में  अवैध हथियारों की फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़   दो बड़े अवैध हथियारों के तस्कर  गिरफ्तार    6 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल,तंमचे,कारतूस ,मैगजीन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने के उपकरण बरामद  

Spread the love
रूद्रपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ व उधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में बाजपुर के एक घर में चल रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया है। पकड़ी गयी फैक्ट्री से अवैध हथियार उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब समेत समूचे उत्तर प्रदेश में स्पलाई किये जा रहे थे। टीम ने मौके से 6 सेमीऑटोमैटिक पिस्टल,तंमचे,कारतूस ,मैगजीन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल और एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने खुलासा करते हुए बताया कि जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में हथियारों की फैक्ट्री संचालित होने के गोपनीय इनपुट पर मिलने पर एसटीएफ पिछले 2 माह से इस पर काम कर रही थी। मंगलवार रात्रि एसटीएफ को एक आर्म्स डीलर के बाजपुर काशीपुर आने की सूचना मिली जिसपर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से उसे 1 तंमचे के साथ ढेला पुल के पास गिरफ्तार किया गया जिसने पूछताछ में बाजपुर में एक मकान में हथियारों की फैक्ट्री चलने की बात बताई जिस पर टीम द्वारा उस मकान को घेरकर दबिश दी गयी तो उसके अन्दर हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री चलती पायी गयी। सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ व थाना कुण्डा व बाजपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत कार्यवाही के तहत 2 बड़े अवैध हथियारों के तस्कर गुच्छन पुत्र शब्बीर निवासी लालपुर बीबी, टांडा बदली, जिला रामपुर और शाहिद उर्फ पप्पी पुत्र मौ0 ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। इनके द्वारा बाजपुर क्षेत्र में अवैध हथियारों की फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था, इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस व उनको बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे पिछले 2 वर्ष से यहाँ पर हथियारों की फैक्ट्री चला रहे थे किसी को कानों-कान खबर भी नहीं हो पायी थी वे हथियार बनाकर यहाँ से यूपी, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते थे। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के सम्बन्ध में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ हाथ लगी हैं जिसके आधार पर एसटीएफ आगे कार्यवाही करेगी, गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना कुंडा , जनपद उधम सिंह नगर में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह,उपनिरीक्षक केजी मठपाल,बृजभूषण गुरुरानी,मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह,मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह,किशोर कुमार,संजय कुमार,आरक्षी मोहित वर्मा, गुरवंत सिंह आदि शामिल हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने खुलासा करने वाली एसटीएफ टीम को 10 हजार के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी