बाजार में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप  

Spread the love
बाजार में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप
हल्द्वानी। नैनीताल के बाजार में सुबह 3:00 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया।बाजार के चौकीदार ने दुकान से धुआं उठता देख इसकी सूचना दुकान स्वामी और दमकल कर्मियों को दी मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
जिन दुकानों में आग लगी उनके ठीक ऊपर एक होटल था। जिससे उस होटल में रुके पर्यटकों की जान पर खतरा बन गया समय रहते स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
आग ने करीब 4 दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है जिससे मल्लीताल बाजार समेत आसपास के घरों को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि 3 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है जो आग को काबू करने का प्रयास कर रही है। राहत और बचाव कार्य में लगे विशाल वर्मा ने आरोप लगाया फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के बाद काफी देर से पहुंची वही बीते दिनों नैनीताल के बाजार के सौंदर्यीकरण काम के बाद बाजार में बनाई गई सीढ़ियों के चलते फायर ब्रिगेड बाजार में नहीं घुस सकी। इतना ही नहीं बाजार में लगे फायर हाइड्रेंट आग लगने के दौरान पूरी तरह से पीस बने रहे और हाइड्रेंट में पानी नहीं चला जिसके चलते आग फैल गई। जिसके चलते आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर अधिकांश रूप से काबू पा लिया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी