रुद्रपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर कल 13 अप्रैल गुरुवार को अपराहन 2ः00 पानी की टंकी घासमंडी वार्ड नंबर 36 से भव्य शोभायात्र नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नमन कर समापन किया जाएगा। यात्र में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य होंगे, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल करेंगे।
इस मोके पर हुई पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि आम जनमानस को बाबा साहब के आदर्शों और उनकी विचारधारा को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए। ठुकराल ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना की, जिसे भुलाया नहीं जा सकता और संपूर्ण भारत के लिए बाबा साहब ने अपना सर्वस्व निछावर कर अपना जीवन मानव सेवा में लगा दिया। उन्होंने कहा कि उस कालखंड में डा. भीमराव अंबेडकर ने 122 देशों की यात्र करके संविधान की रचना की। इस संविधान से आज हिंदुस्तान की सारी व्यवस्थाएं चलती हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए बाबा साहेब रचित संविधान के दायरे में आता है। आज हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। आज बाबा साहब हमारे मध्य में नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और उनके क्रियाकलाप हमारा मार्गदर्शन करेंगे। ठुकराल ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर केवल एक समाज के नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के थे। आज उन्हें पूरा देश नमन करता है।
कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार और पार्षद रंजीत सागर ने कहा कि हर वर्ष की भांति भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की शोभा यात्र का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णता गैर राजनीतिक है और कार्यक्रम का निमंत्रण सभी राजनीतिक पार्टियों के गणमान्यों को दिया गया है। इस मौके पर शैलेंद्र कोली,सुशील कुमार, किरण पाल सागर, प्रदीप सागर, हिम्म्मत राम कोली, सुरेश भारती, विवेक कुमार जाटव, तरणजीत सिंह, रमेश कोली, चंद्रपाल कोली, प्रथ्विराज कोली आदि मौजूद थे।




