बेकाबू डंपर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

लालकुआं। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास तेज रफ्तार डंपर ने ठेली लेकर जा रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक यहां वार्ड नंबर 5 में स्थित भारत बैंड में कार्यरत 36 वर्षीय शमशार अहमद ठेली में बैंड का सामान लेकर लेकर वीआईपी गेट के समीप घोड़ानाला में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने उसे रौंद दिया जिससे युवक की डंपर के टायरों से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक शमशार अहमद मूल रूप से ग्राम कनकपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी था कई वर्षों से लालकुआं वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर स्थित भारत बैंड में कार्यरत था। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, दो बेटे, पत्नी को परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी