बैकों को लाखों का चूना लगाने वाले गैग का किया पर्दाफाश पुलिस ने  तीन सक्रिय सदस्यों को किया  गिरफ्तार   

Spread the love

रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर पुलिस ने एक ऐसे गैग का पर्दाफाश किया है जो विदेश में रह रहे व्यक्ति की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज बनाकर बैकों से लाखों का लोन उठा लेते है और मौका पाकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गैग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि गैंग की फरार है। सोमवार शाम को खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक मार्च को बैक ऑफ बडौदा खानपुर की शाखा प्रबंधक मीना पाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दिसंबर 2021 में राजपाल सिंह उर्फ राजू निवासी रंपुराकाजी केलाखेड़ा ने गुरदेव कौर व अनूप सिंह निवासी सिह कॉलोनी रुद्रपुर के साथ गांव गोविंदपुर गूलरभोज स्थित कृषि भूमि पर फर्जी दस्तावेज बनाकर 16-16लाख के दो लोन की स्वीकृति करवा ली है। जिस पर बैक ने सत्यापन के बाद आवेदक के खाते में 24लाख रुप ये डाल दिए है। उसके बाद से ही आवेदक गायब हो गया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले की थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय को दी। थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ जब जांच की। तो पता चला कि जिस परिवार की संपत्ति के नाम पर लोन लिया गया है। वह अनूप सिंह का परिवार कनाड़ा में रहता है और उसकी संपत्ति थाना दिनेशपुर इलाके में है। अनूप सिंह की माता गुरुदेव कौर की मृत्यु वर्ष 2019 में हो चुकी है। इसी दौरान पुलिस टीम ने बारीकी से प्रकरण का अध्ययन किया और मुखबिर की सूचना पर जाफरपुर तिराहे से धौलपुर गांव स्थित पावर हाउस के समीप सरगना केलाखेड़ा निवासी राजपाल उर्फ राजू,प्रेम सिंह निवासी ग्राम किलावली चौकी गढीनेगी थाना कुंडा और हरजिंदर सिंह निवासी मालधन नंबर दो मोहननगर रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैग में शामिल महिला फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। खुलासा के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल,सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद तथा पीआरओ इंस्पेक्टर भारत सिंह मौजूद रहे। गिरफ्तार सरगना केलाखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है रुद्रपुर। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार गैंग का सरगना राजपाल जिले के थाना केलाखेड़ा का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ केलाखेड़ा के अलावा अन्य थानों में एक दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर है। उन्होंने बताया कि सरगना सहित अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। सएसपी के मुताबिक इस खुलासे में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद गैंग को पकड़ने के लिए लीड कर रहे और गैंग का सरगना सहित तीन आरोपी पुलिस की चंगुल में फंस गए। टीम को ईनाम देने की घोषणा रुद्रपुर। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने बड़े गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी