भाजपा ने विकास के नाम पर हमेशा जनता को छला: प्रकाश जोशी कांग्रेस प्रत्याशी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

Spread the love

रूद्रपुर। भाजपा ने हमेशा विकास के नाम पर लोगों को छला है।  भाजपा नेताओं के कोरे वायदों से अब आम जनता ऊब चुकी है। देश का विकास कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित रह सकता है। यह बात नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने ट्रांजिट कैम्प वार्ड एक में तीन पानी डाम से रोड़ शो प्रारम्भ होने से पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

प्रकाश जोशी ने कहा कि  भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार हटाने के दावे तो करते हैं, लेकिन उन्हें भी पता है कि भाजपा शासनकाल के दौरान बैंकों से हजारों करोड़ों के घोटाले हुए हैं, जिनके आरोपियों को भाजपा सरकार ने देश से भागने का पूरा मौका दिया। अब उन्हें पकड़ने का झूठा नाटक किया जा रहा है। श्री जोशी ने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन की आंधी चल रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी और देश को जनविरोधी नीतियों से मुक्ति मिलेगी। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि ट्रांजिट कैम्प में किच्छा विधानसभा का क्षेत्र पिछले दस वर्षों से विकास के लिए तड़प रहा था। भाजपा विधायक ने यहां के विकास के लिए कोई सुध नहीं ली। जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब यहां तेज गति से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। जो मार्ग वर्षों से नहीं बन पा रहे थे अब मार्ग बन जाने से लोगों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों को अब पूर्व विधायक पचा नहीं पा रहे हैं और इनमें बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसका जवाब क्षेत्र की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को देगी।
 जिसके पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी व विधायक जिलकराज बेहड़ का रोड़ शो प्रारम्भ किया गया। जो तीन पानी से प्रारम्भ होकर,  फुरसुंगा, फुरसुंगी, दक्ष चौराहा, जेपीएस स्कूल से होते हुए किच्छा बाईपास पहुंचा।  इस दौरान सुरेश गौरी, हरीश पनेरू,  जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, रामसिंह, रविन्द्र सिंह, संजय सिंह, रामस्नेही, अशोक कुमार, गोबिंद सिंह, हरीश जोशी, कमल पांडे, रंजीत प्रधान, हरिदत्त जोशी, विशाल कश्यप, निशांत शाही,आरीफ अली ,जयदत्त भगत, शिशुपाल, चन्द्रदेव शर्मा, लक्ष्मी दत्त जोशी, डा. दानू, गीता, सीता, पार्वती, शकुंतला, कामिनी, उर्मिला, अंजू, सीमा, रीना, गंगा देवी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, कंचन अधिकारी, सपना शर्मा, सरोज, मीना कश्यप, अनीता साह, ज्योत्सना, अंकित , अनामिका , शीला चौधरी, सुनीता धौनी, रचना शर्मा, ममता पाल, मीनाक्षी , अर्निका , रजनी गंगवार, प्रियंका देवी, विमला, वन्दना, कंचन बिष्ट, विनीता, सविता, लता, निशा, शीतल आदि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता मौजूद थी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी