भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने दाखिल किया नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भी रोड शो के साथ किया नामांकन  

Spread the love

रुद्रपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोरा के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के अंतिम दिवस आज नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट करीब 12 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा और क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के साथ कलेक्ट्रेट में स्थापित नामांकन कक्ष में पहुंचे। श्री भट्ट ने जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह के समक्ष चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते जाते कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद मीडिया कर्मियों को  इशारा करते हुए अपनी विजय के प्रति आश्वस्त दिखे।
वही नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने जोरदार रोड शो के साथ नामांकन किया। प्रकाश जोशी के समर्थन में रोड शो के लिए भारी संख्या में कांग्रेसी गल्ला मंडी में एकत्र हुए। यहां से वाहनों के काफिले के साथ जोरदार रोड शो निकाला गया। रोड शो गल्ला मंडी से शुरू होकर मेन बाजार, नैनीताल रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रोड शो में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, पूर्व मंत्री किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, जसपुर के विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, संदीप चीमा, गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, ममता रानी, सौरभ चिलाना, सोनू शर्मा, सुमित्तर भुल्लर,संजीव सिंह, इंदुमान, उमा सरकार, बाबू विश्वकर्मा, राकेश कोली, भूपेश सोनी,गोपाल भसीन, राघव छाबड़ा, मोहन खेड़ा, पुरूषोत्तम अरोरा, राजेश बत्रा, सुनील कुमार, मनोज कुमार, शिवम छाबड़ा, बबलू चौधरी, शैलेन्द्र शर्मा समेत तमाम कांग्रेसी थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी