जसपुर। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत काव्या पैलेस में भाजपा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे लाभार्थी सम्मेलन के प्रदेश संयोजक गजराज सिंह विष्ठ पहुँचे जंहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वगत किया वंही उन्होंने कहा कि केंद्र ओर प्रदेश की भाजपा सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभार्थी लाभ ले रहे है इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल भी मौजूद रहे लाभार्थी सम्मेलन के प्रदेश संयोजक गजराज सिंह विष्ठ ने बताया कि जिन जिन लोगो को योजनाओं का लाभ मिला है वो सभी लाभार्थी अपने आप सम्मेलन में पहुँच रहे है जिनसे कहा जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगतार विकास कर रहा है विश्व गुरु की ओर भारत अग्रसर हो रहा है ओर 2024 में एक बार फिर मोदी जी की सरकार बने इसलिए सभी से निवेदन किया जा रहा है ।




