भूमि बचाओ आंदोलन के तहत सड़कों पर उतर आये जिले भर से किसान   20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के मामले को लेकर किया आर पार की लड़ाई का ऐलान

Spread the love

बाजपुर। भूमि बचाओ आंदोलन के तहत आज हजारों की संख्या में जिले भर से किसान बाजपुर में सड़कों पर उतर आये। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के इस आंदोलन में मातृ शक्ति के साथ ही कांग्रेस सहित तमाम संगठनों ने भी समर्थन दिया।

बता दें बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के मामले को लेकर किसान लम्बे समय से आवाज उठा रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पायी है। किसान संगठन इसे लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन भेजकर मामले का स्थाई समाधान निकालने की मांग उठा चुके हैं। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिले भर से हजारों की संख्या में किसान, महिलाएं, व्यापारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग भूमि बचाओ आंदोलन में बाजपुर पहुंचे। किसानों सहित अन्य लोगों ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कहा कि वह अपना हक लेकर रहेंगे। सरकार नहीं मानी तो बड़ा किसान आंदोलन जिले में खड़ा किया जायेगा और सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया जायेगा। इस दौरान भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा पिछले तीन सालों बाजपुर क्षेत्र के 5838 एकड़ भूमि पर बसे किसान, मजदूर और व्यापारी परिवारों का जीना दूभर हो चुका है। सरकार द्वारा भूमिधरी अधिकारों को छीनने के बाद परिवारों की शादियां बाधित और युवाओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसके अलावा क्षेत्र में चल रही आर्थिक गतिविधियां पूर्णत बंद है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा पिछले 3 वर्ष से भी अधिक समय से उत्तराखंड के विभिन्न मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों आदि के बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद भी भूमिधरी अधिकार वापस नहीं लिया गया है। कहा कि सरकार के उपेक्षापूर्ण और तानाशाही रवैये से आजिज आए लोगों ने अब आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों के अधिकार वापस नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि इस प्रदर्शन के बाद भी सरकार नहीं मानी तो तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी