महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी 

Spread the love

महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किये जाने  का  विरोध
रूद्रपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने रविवार को यहां गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया और केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के सभी जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह के आहवान पर रविवार को उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी एवं कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में जिले भर के कांग्रेसी गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। महात्मा गांधी की को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेसियों ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र को तहस नहस कर रही है। विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे किसी न किसी तरह से प्रताड़ित करके उसकी आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा सरकार की यह तानाशाही ब्रिटिश हुकुमत की याद दिलाती है। भाजपा सरकार देश में एकतरफा राज करने की नीति से विपक्ष को लगातार सत्ता की हनक में कमजोर कर रही है। भाजपा की इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस जनता की अदालत में जायेगी और भाजपा की ऐसी नीतियों का डटकर विरोध करेगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद करना भाजपा की बौऽलाहट है। संसद में अडानी और मोदी के रिश्ते को लेकर राहुल गांधी ने जो सवाल किए उससे सरकार बौखला गई है। विपक्षी लगातार केंद्र सरकार की गलत नीतियों और प्रमुऽ उद्योगपति को पनाह देने की नीति के िऽलाफ विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार तानाशाही पर उतर आई है। देश मे दस वर्षों में महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है, कभी गैस के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस सरकार को कोसने वाली भाजपा आज गैस के तिगुने दाम क्यों वसूल रही है भ्रष्टाचारमुत्तफ़ का दावा केवल विपक्षियों पर सत्ता की हनक दिखाने के लिए ही किया जा रहा है।
विधायक का चुनाव लड़ चुकी मीना शर्मा ने कहा कि जैसे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की सदस्यता खारिज की थी और उस समय जवाब में देश के जनमानस ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचाया था आज आम आदमी की आवाज राहुल गांधी की सदस्यता खारिज  की है देश की जनता फिर से राहुल गांधी को सम्मान देकर इतिहास दोहराएगी। मोदी सरकार का देश के संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है इसलिए भाजपा सरकार ने तानाशाही से विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवकर इसे अपना हथियार बना लिया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी