रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोग लंबी लाइन लगाकर खड़े रहे। सुबह से शहर के मंदिरों में भीड़ लगी रही। डीजे की धुन पर भगवान शंकर के गानों में भक्त थिरकते नजर आए।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संजय नगर खेड़ा के खुदीराम बोस नगर कॉलोनी के शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही विधायक ठुकराल ने सुभाष कालोनी, संजय नगर, आदि मंदिरों में भी पहुंचकर पूजा अर्चना की और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त काविंरयों का स्वागत किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कांवरियों को प्रसाद भी वितरित किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांवर यात्रियों की सेवा मात्र एवं दर्शन से हर मनोकामना पूर्ण होती है एवं भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का पर्व हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। शिव पार्वती के मिलन के इस पर्व को देश भर में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शिवरात्रि का पर्व हमें बुराइयों को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया और बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की । उन्होंने क्षेत्रवासियों व सभी मेलार्थियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी ।इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय लोहिया हेड में जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी व अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल,जीवन सिंह धामी ,भवानी भंडारी,ललित बोरा,सोमनाथ ,विक्रम भट्ट,कमलदीप राणा,गोपाल बोरा,नवीन बोरा,रमेश जोशी राजू ,सतीश गोयल, नंदन सिंह खरायत, रेणु भंडारी, मोहिनी पोखरिया,भुवन भट्ट,सहित जिलाधिकारी उदय राज सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी ,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय , उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बेस्ट ,मनीष बिष्ट ,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,मौजूद थे ।
वही महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर लायंस क्लब खटीमा सेवा ने शिवालयों में गंगा जल वितरित किया। लायंस क्लब खटीमा सेवा के सदस्य अलग अलग टीमों की शक्ल में क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में पहुंचे और हरिद्वार से लाया गंगा जल शिव भक्तों को बांटा। बनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर,सनातन श्री शिव मंदिर खटीमा,श्री सिद्धेश्वर मंदिर कंजाबाग और श्री ओंकारेश्वर मंदिर अमाऊं सहित कई मंदिरों में यह सेवा दी गयी। भोले का अभिषेक करने पहुंचे भक्त हरिद्वार से आया पवित्र गंगा जल मिलने पर काफी प्रसन्न दिखे और क्लब को साधुवाद भी दिया। प्रोग्राम चैयरमेन लायन मनोज कन्याल ने कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया जायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष लायन जितेन्द्र पारूथी,लायन डा उमेश कुमार सुन्दास,लायन दलवीर सोहल,लायन डा दीपक मारवाह,डा गरिमा मारवाह,लायन प्रेम सिंह बिष्ट,लायन न्यूविन अग्रवाल,लायन मनमोहन सिंह सोहल,लियो प्रीति राणा आदि रहे।