मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी

Spread the love

रूद्रपुर/किच्छा। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन जिला इकाई के बैनर तले भारी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने गांधी पार्क में किया जा रहा धरना प्रदर्शन आज बुधवार भी को जारी रहा ।

 धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते जिला अध्यक्ष मनप्रीत कौर ने कहा कि अपनी न्यायोचित मांगांे को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिछले काफी समय से आन्दोलित हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की निरंतर उपेक्षा कर रही है। मांगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी को देखते हुए 600 रुपए प्रति दिन के हिसाब से 18 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाये। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को रिटायरमेंट होने पर 2 लाख रुपए देने का प्रावधान रखा जाये जिससे वह अपनी बची जिन्दगी अच्छी तरह व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किया जाए जिससे वह भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त सके। मिनी आगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने के लिए शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा वह ऑन लाइन कोई भी कार्य संपादित नहीं करेंगे। जिला महामंत्री रंजीता अरोरा ने बताया कि जब तक उनकी मांगे स्वीकार नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान  शकुंतला, रचना, शिवानी, सीमा पाल, हिना,कंचन चौहान, खुशबू कन्नौजिया, माधुरी, निशा, रेहाना , मुनीजा , तबस्सुम, संध्या सक्सेना, नीलम, राखी, रेखा, पार्वती सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मौजूद थीं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी