मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व महिलाएं खेलती है “सिंदूर खेला” मां दुर्गा की विदाई से पूर्व एक दूसरे को सिंदूर लगाती है बंगाली समुदाय की महिलाएं

शक्तिफार्म। विजयदशमी पर बंगाली समुदाय की महिलाएं, मां दुर्गा को विदाई देती हैं। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित होकर एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं जिसे, “सिंदूर खेला” कहा जाता है। मान्यता है कि महिलाएं अपनी सुहाग एवं बच्चों की सलामती के लिए, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व “सिंदूर खेला” खेलती है।

मंगलवार को दुर्गा पूजा महोत्सव के दशमी पूजन के बाद, टैगोर नगर में बंगाली समुदाय की सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा को विदाई दी। बंगाली समुदाय में “सिंदूर खेला” को सुहागिन महिलाओं का त्योहार माना जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनकर, माथे में सिंदूर भरकर, दुर्गा उत्सव स्थल पहुंचकर मां दुर्गा को उलु ध्वनि के साथ विदा करती हैं। “सिंदूर खेला” में, विधवा, तलाकशुदा, किन्नर एवं नगरवधुओं को शामिल नहीं किया जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों में सामाजिक बदलाव की ओर कदम उठाते हुए, अब सिंदूर खेला में सभी महिलाओं की भागीदारी देखी जाती है। मान्यता है की मां दुर्गा की मांग भरकर उन्हें मायके से ससुराल विदा किया जाता है। कहते हैं की मां दुर्गा पूरे साल में एक बार, अपने मायके आती हैं और, दस दिन मायके में रुकने के बाद जब ससुराल जाती है, तो उन्हें सिंदूर लगाकर विदा किया जाता है। “सिंदूर खेला” को बंगाली समुदाय की महिलाएं उत्सव के रूप में मनाती हैं। सिंदूर खेला के दौरान सीमा मंडल, शेफाली मंडल, शिखा विश्वास, सुशीला सरकार, सरस्वती विश्वास, माया हालदार, जयंती हालदार, पिंकी मंडल, अनिमा शाह, किशोर राय, विश्वजीत हालदार, भरत मंडल, सुनील विश्वास, अरविंद मंडल, नारायण दास, दिलीप मिस्त्री, सुमित सरकार आदि मौजूद थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान