मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Spread the love

खटीमा ।  उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री हुनर योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु 5 माह के कंप्यूटर हार्डवेयर कोर्स में चार प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ शनिवार को उत्तराखंड अल्पसंख्यक वक्फ विकास निगम के महाप्रबंधक डॉ शाहिद समी सिद्दीकी द्वारा खटीमा स्थित गोटिया के एक संस्थान में किया गया । वहीं चारों प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकृत 120 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण हेतु मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत सिलाई कढ़ाई ब्यूटीशियन कंप्यूटर हार्डवेयर आदि क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण देकर 18-45 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों में कौशल विकास कर उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हिमालय चैरिटेबल ट्रस्ट तथा जागृति सेवा समिति के माध्यम से कंप्यूटर हार्डवेयर में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण कोर्स पूरा होने के बाद एक निर्धारित राशि स्कॉलरशिप भी प्रदान किया जाएगा। वही निगम के महाप्रबंधक डॉ सिद्धकी ने निगम द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।कार्यक्रम का संचालन हिमालय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ एके पराशर ने किया। वहीं इस अवसर पर उपस्थित जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लोहनी द्वारा सभी उपस्थित छात्रों को संपूर्ण प्रशिक्षण कोर्स को नियमित रूप से लेने के लिए प्रेरित और जागरूक किया गया। इस अवसर पर सज्जाद हुसैन,आश्रम आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी