मुख्य विकास ने  किया  कृषि एवं भूमि संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण कार्यालय में कार्यरत तीन कार्मिक मिले अनुपस्थित,  वेतन आहरण पर रोक लगायी 

Spread the love
रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने  गुरुवार को प्रातः 10.05 बजे विकास भवन स्थित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रुद्रपुर के सम्बन्ध में पूछे जाने पर कार्यालय स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि वे मा० सूचना आयोग, देहरादून गये हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत  गीता कौर सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1.  लोकेश कुमार मानचित्रक, संतोष कुमार कमल वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कार्मिकों आज  16 मई का वेतन आहरण पर रोक लगायी गयी है तथा सम्बन्धितों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी ऊधमसिंह नगर को निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों से सम्बन्धित अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा परीक्षण के दौरान पायी गयी त्रुटियों को सुधारने हेतु सम्बन्धितों को मौके पर ही निर्देश दिये गये। मुख्य कृषि अधिकारी को यह भी निर्देश दिये गये कि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रुद्रपुर के देहरादून जाने हेतु ली गयी अनुमति से सम्बन्धित पत्रावली पृथक से प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करेंगे। कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि विभाग द्वारा संचालित एवं क्रियान्वित समस्त योजनाओं का पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से समस्त वांछित औपचारिकताएं पूर्ण कराने के उपरान्त ही पात्र कृषकों / लाभार्थियों का चयनित कर लाभान्वित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति / कृषक को लाभान्वित न किया जाए, यदि किसी अपात्र व्यक्ति / कृषक को लाभान्वित किया जाना पाया जायेगा तो इस हेतु सम्बन्धित कर्मचारी को उत्तरदायी मानते हुए अवमुक्त की गयी धनराशि की वसूली संबंधित कर्मचारी से कराने की कार्यवाही की जायेगी। यह भी निर्देश दिये गये कि सभी कर्मचारी प्रत्येक कार्य दिवस में निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा कार्यालय समयावधि के उपरान्त ही कार्यालय से प्रस्थान करना सुनिश्चित करें ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी