मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग  कॉलोनाइजरों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजे  

Spread the love

रुद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प के वार्ड एक में स्थित कृष्णा विहार कालोनी व वनखंडीनाथ फेस 4 के दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

रोषित लोगों का कहना था कि नगर निगम में शामिल होने से पूर्व यहां काटी गई आवासीय कालोनियों की प्राधिकरण से स्वीकृति नहीं ली गई थी। जिस कारण यहां रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जिसके लिए लोगों ने स्थानीय पार्षद, मेयर, विधायक से मुलाकात की परंतु परिणाम नकारात्मक रहा। उनका कहना है यहां रहने वाले अधिकांश लोग सिड़कुल कर्मी हैं। बरसात के दौरान पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। जिस कारण बच्चों, महिलाओं,कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निगम का कूड़ा उठाने वाला वाहन यहां कभी भी नहीं आता हैं। उनका आरोप है भूखण्ड बेचने के दौरान प्रोपर्टी डीलरों द्वारा प्रदर्शित नक्शे में पक्की सड़क, पार्क, नालियां आदि दिखाया गया था। लेकिन उस भूमि को भी विक्रय किया जा रहा है। जिससे गंदे पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है। जिस कारण डेंगू रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। उच्च शक्ति की विद्युत लाईन के नीचे भी भवन निर्माण कराये जा रहे हैं। ज्ञापन में जिलाधिकारी से क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में हरीश सिंह, दलीप सिंह, हरीश दानी, प्रकाश सिंह, गंगा दत्त, रामकृष्ण, आनंद रावत, देवकी नंदन, दीवान बिष्ट, विमला जोशी, माया बिष्ट, कमला भट्ट, मानवती आर्य, संगीता यादव, रानी शर्मा, कविता देवी, अनीता देवी, ममता देवी, संगीता चौरसिया आदि शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी