बरेली: रविन्द्र विक्रम सिंह ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि आगामी लोकसभा 2024 का चुनाव आँवला लोकसभा क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जब केंद्र में ऊर्जावान और यशस्वी प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी सरकार लोकसभा की जनता व क्षेत्र के विकास को नई बुलंदियों पर ले जा सकती है जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और विकास की धारा को अपने क्षेत्र में धरातल पर लाना होगा,जिससे क्षेत्रवासियों का प्रगतिशील विकास हो पाए, देश मे अनेको योजनाओं का लाभ पिछले दशकों में देश की जनता को मिला पर बात आँवला लोकसभा की जाए तो यहां के क्षेत्रवासी सम्मान और स्वाभिमान से वंचित है,और दलगत राजनीति के कारण हमारे क्षेत्र को अंतिम पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है
अपना जीवन सामाजिक कार्यों में व्यतीत करने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक अनुभव प्राप्त किए हुए रविन्द्र विक्रम सिंह ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर समाज में बदलाव लाने का संकल्प लेकर संगठन के लिए 2007 के विधानसभा चुनाव से क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगभग हर चुनाव में गांव-गांव में प्रवास किया है इस कारण क्षेत्र से जुड़ाव और लगाव होने के कारण क्षेत्र की जनता की समस्याओं से भलीभांति परिचित है और जनता की इन समस्याओं को अपनी समस्या समझते है,और आँवला लोकसभा क्षेत्र की जनता का अपनी शैक्षिक और प्रोफेशनल अनुभव से एक योग्य प्रत्याशी के तौर पर बिना भेदभाव पूरी निष्ठा और ईमानदारी से क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए अथक प्रयास करने में तत्पर है,रविन्द्र विक्रम सिंह ने निस्वार्थ भाव से समाज के लिए काम किया है और शुरुआती स्कूल की पढ़ाई दातागंज, बदायूं,दिल्ली, और देहरादून से करते हुए दिल्ली से बीकॉम(ऑनर्स) किया और तभी से सामाजिक कार्यो कार्यरत रहे है, 2009 में प्रतिष्ठित नोकरी को छोड़कर समाज की सेवा लिए सामाजिक संग़ठन भारतीय युवा नेतृत्व फोरम का गठन किया, जिसके जरिये युवाओ ने स्वयसेवक रूप से देश भर में अनेक सामाजिक कार्यक्रम किए। विदेश में पढ़ाई पूरी करते समय भी सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे और वहां की यूनियन में चयनित हुए और देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में सहभागी रहे और पढ़ाई पूरी करते ही देश वापस आकर जनता के बीच क्षेत्र में काम करते हुए 2012 के चुनाव के बाद एनजीओ ICFDR की स्थापना करके क्षेत्र और देश भर में सामाजिक कार्य किये।2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नॉकरी छोड़कर क्षेत्र के विकास से संबंधित जमीनी स्तर पर काम करते हुए 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का मेंबर बने और न्यू दिल्ली बार एसोसिएशन में मेंबर एक्सिक्यूटिव का चुनाव भी जीता।
आँवला लोकसभा क्षेत्र के विकास और ग्रामीण क्षेत्रो में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के मद्देनजर समय- समय पर जनता के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, जनसंवाद यात्रा,लाभार्थी चर्चा महिला समूह से चर्चा और निराश्रित पशुओ से किसानों की जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसके लिए कॉपरेटिव बनाया जाए जिसका संचालन जिले से हो जो आँवला लोकसभा ही नही अपितु पूरे प्रदेश में लागू हो।
रविन्द्र विक्रम सिंह ने अपने द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी पर लिखित पुस्तक मोदी की- गारंटी विकसित भारत का विमोचन किया और प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को जन -जन तक पहुचाने के लिए क्षेत्र में दिन रात एक कर रहे है जिससे मोदी सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुँचे।
जिस कारण आँवला लोकसभा की जनता समाजसेवी रविन्द्र विक्रम सिंह को अपनी पहली पसंद बना चुकी है।





