मज़ाक में ले रही थी प्रेमिका, घर में घुसकर प्रेमी लटक गया फंदे पर  

Spread the love

देहरादून। प्रेमिका की बेरुखी से खफा युवक प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया। प्रेमिका ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे धक्का दे दिया। प्रेमिका पड़ोसियों को बुलाने गई, लेकिन वापस आई तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

घटना प्रेमनगर के विंग नंबर सात की है। यहां का रहने वाला शहनवाज पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक प्रेम-प्रसंग चला। बीते दो माह पहले महिला ने बातचीत बंद कर दी। शहनवाज ने कई बार कोशिश की, लेकिन महिला बात करने को राजी नहीं हुई। महिला घर में अकेली थी। मौका देखकर शहनवाज भी उसके घर चला गया। यहां दोनों ने एक-दूसरे से करीब एक घंटे तक बात की। शहनवाज उस पर दोबारा से प्रेम-प्रसंग शुरू करने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद शहनवाज ने महिला से कहा कि वह उसके सामने ही फांसी लगा लेगा। इस बात को महिला ने मजाक समझा। कुछ देर में ही शहनवाज महिला के घर के ऊपरी तल पर बने कमरे में चला गया। वहां उसने केबल का तार उठाया और पंखे में बांधने लगा। महिला ने तार खींचा तो शहनवाज ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद युवक ने तार पंखे में बांधकर नीचे कुर्सी रख ली। महिला ने कुर्सी हटाई तो शहनवाज ने फिर उसे धक्का दे दिया। इतने में महिला पड़ोसियों को बुलाने चली गई। कुछ देर बाद एक अन्य महिला को लेकर वहां आई तो देखा कि शहनवाज फंदे पर लटक रहा था। महिला ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी