रुद्रपुर। सिंह कालोनी निवासी युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या कर दी।
सिंह कालोनी निवासी 32 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र पुरुषोत्तम कुछ माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके लिए स्वजन उसका उपचार भी करा रहे थे। रविवार रात को उसने घर में ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह कर लिया। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बाद में मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआइ कमाल खान पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान स्वजनों ने बताया कि ललित कुछ माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि ललित पढ़ा लिखा था और लंबे समय से बेरोजगार था। वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रात को अज्ञात कारणों के चलते ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसने आत्मदाह कर लिया। बताया कि आत्मदाह के कारणों की जांच की जा रही है।




