युवती की मौत की जांच को लेकर एसएसपी से मिले लोग परिजनों ने बेटी की हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया

Spread the love

युवती की मौत की जांच को लेकर एसएसपी से मिले लोग
परिजनों ने बेटी की हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया
एसएसपी ने सितारगंज पुलिस को दिए जांच के आदेश
रुद्रपुर। गांव बन्नाखेड़ा की रहने वाली प्रकाश कौर की मौत की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस कार्यालय पहुंच एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी को ज्ञापन सौपा। उन्होंने युवती ने आत्महत्या नहीं,बल्कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया। एसएसपी ने सितारगंज पुलिस को जांच करने के आदेश दिए।
गुरुवार को ग्रामीणों के साथ आए बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी हरबंश ने बताया कि 19 फरवरी को उसकी 22वर्षीय बेटी प्रकाश कौर को सितारगंज की रहने वाली उसकी सहेली ने कॉल कर अपने सितारगंज बुलाया था। पिता का कहना था कि बेटी का उसके यहां अक्सर आना जाना था। सहेली के बुलाने पर बेटी अपने दस्तावेज लेकर सितारगंज चली गई। बताया कि जब 20 फरवरी तक बेटी वापिस नहीं लौटी तो सहेली को कॉल की,तो उसका मोबाइल बंद निकला। आरोप था कि सहेली के घर सितारगंज जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वहीं के रहने वाले एक मैकेनिक के घर बेटी चली गई थीं। युवती की मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि सितारगंज बघोरी में स्कूल के पीछे खेत में एक पेड में बेटी का शव लटका पड़ा है। बेटी को षडयंत्र के तहत हत्या कर पेड से लटका दिया है। बताया कि इस संबंध में सितारगंज थाने में शिकायती पत्र दिया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने सितारगंज पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए। इस दौरान परमजीत सिंह पम्मा,मंजीत सिंह मिटटा,बलविंदर सिंह,शिवेन सिंह,रमेश सिंह,हरबंश सिंह आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी