यूएसनगर में स्मार्ट मीटर के लिए सर्वे का काम शुरू

Spread the love

रुद्रपुर, बिजली चोरी मामलों को रोकने के लिए ऊधमसिंह नगर में स्मार्ट मीटर लगाये जाने हैं। इसके लिए सर्वे का काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में बिजली घर, फीडर और ट्रांसफार्मरों का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद घरेलू उपभोक्ताओं का सर्वे किया जा रहा है। संभावना है कि इस माह के अंत तक सर्वे पूरा होने के बाद जुलाई माह से स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। जिले में घरेलू, व्यावसायिक और सिडकुल क्षेत्र में करीब 399320 स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।यूपीसीएल को जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए आरडीएसएस योजना के तहत केंद्र सरकार से मिले 555.15 करोड़ की धनराशि से करीब 265.59 करोड़ रुपये स्मार्ट मीटर को लगाने में खर्च करेगा। जबकि 289.46 करोड़ रुपये अन्य इंफ्रास्ट्रकचर को बनाने में खर्च कर रहा है। इसके लिए यूपीसीएल ने बिजली घर, फीडर और ट्रांसफार्मरों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद घर-घर उपभोक्ताओं को कनेक्शनों का सर्वे किया जाएगाइसके बाद जुलाई माह से यूपीसीएल की टीम पुराने मीटर हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिये इस्तेमाल की गई यूनिट की जानकारी समेत कई अन्य जानकारियां फोन पर मिलेगी। इन मीटरों के लगने के बाद उपभोक्ताओं को न तो मीटर रीडिंग की टेंशन रहेगी और न ही बिल भुगतान को लेकर लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को एक ऐप डाउनलोड करना होगा।

स्मार्ट मीटर कनेक्ट होंगे कंट्रोल रूम में बने सॉफ्टवेयर से

यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के सब स्टेशनों के फीडर में 460 स्मार्ट मीटर लगाये जाएंगे। ये सभी स्मार्ट मीटर कंट्रोल रूम में लगे साफ्टवेयर से कनेक्ट होंगे। मीटर खराब होने या मीटर में छेड़ाखानी होने पर सीधे सूचना कंट्रोल रूम में आयेगी। इसके बाद यूपीसीएल की टीम कार्रवाई करेगी।

उपभोक्ताओं को यह होगा फायदा

-स्मार्ट मीटर को फोन से रिचार्ज करना होगा।

-स्मार्ट मीटर में बिना रिचार्ज किए बिजली नहीं जला पाएंगे।

-रिचार्ज के प्लान के मुताबिक बिजली खपत कर सकेंगे।

-स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को पहले से ही पता होगा कि कितना बिजली बिल खपत करना है।

-अगर आप घर से बाहर जाते हैं तो आपको एक भी रुपये नहीं देने होंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी