यूपी उत्तराखंड सीमा पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

Spread the love

खटीमा। कोतवाली के 17 मील पुलिस चौकी क्षेत्र में यूपी उत्तराखंड सीमा पर स्थित मझोला गांव के बाहर श्मशान घाट पर बने टीन शेड में एक अधेड़ व्यक्ति का सुबह के समय शव देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर 17 मील पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ललित बिष्ट ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जहां श्मशान घाट पर बने टीन शेड में गोल चबूतरे पर एक अधेड़ व्यक्ति को मृत पाया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों तथा मृतक के परिजनों ने सुरजीत सिंह पुत्र बाबूराम उम्र 48 वर्ष ग्राम चहलौरा थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत के रूप में शव की पहचान करी।
परिजनों तथा ग्रामीणों के मुताबिक मृतक इधर-उधर घूमकर कूड़ा बीनने का काम करता था तथा अत्यधिक नशे का सेवन करता था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेज दिया। वहीं कोतवाली खटीमा के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मझोला गांव के बाहर श्मशान घाट पर मिले मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम चहलौरा थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत के रूप में हुई है। मृतक नशे का आदी था, उन्होंने कहा कि अत्यधिक नशे की वजह से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है फिर भी शव के पोस्टमार्टम के बाद ही इस संबंध में सही कारणों का पता चल सकेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी