यूपी से आए कामगारों के वोट बनाने पर भड़के  भाजपाई  विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम को  सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा उत्तर प्रदेश से आए हुए कामगारों के वोट बनने पर आपत्ति लगाने के खिलाफ आज भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता एवं भाजपा नेता सुशील गाबा के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी उदय राज सिंह को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा नेता सुशील गाबा ने कहा कि सिडकुल स्थापना के बाद स्थापित विभिन्न उद्योगों में कार्य करने हेतु बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के अनेकों जिलों से आए कामगारों को यहां पर निवास करते हुए कई कई वर्ष भी हो चुके हैं। इनमें कुर्मी समाज, मौर्या, कुशवाहा, राठौर, सागर, वाल्मीकि समाज आदि के लोग प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह हिंदू समाज सामान्यतः भाजपा को वोट देते हैं, इसलिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा यूपी से आए हुए हिंदू कामगारों के वोट बनने पर गंभीर आपत्ति जताकर उनको मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी हम तीखी भर्त्सना करते हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज राजकुमार ठुकराल को वार्ड 21 के पार्षद परवेज कुरैशी द्वारा एक दिन में दिए गए 199 वोटो के फार्म नजर नहीं आ रहे हैं, ना ही उन्हें नूर अहमद के बनाए सैंकड़ों वोट नजर आ रहे हैं। केवल मात्र उत्तर प्रदेश से आए हुए हिंदू देसी समाज के वोट बनने पर उनको आपत्तियां हो रही हैं। यह उनके दोहरे चरित्र को दिखा रहा है कि कैसे वह कांग्रेस को ज्वाइन करने और उसके नेताओं को रिझाने के लिए धर्म विशेष के लोगों के समर्थन और हिंदू समाज के लोगों के विरोध में खुलकर खड़े हो गए हैं। यदि किसी का वोट का आवेदन गलत आया है तो उसे एक कमेटी के द्वारा निर्धारित किया जाता है विधायक ठुकराल स्वयं क्यों एक पक्षीय दलील दे रहे हैं, यह आम हिंदू जनता की समझ में स्पष्ट नजर आ रहा है। पार्षद प्रतिनिधि  भाजपा नेता सोनू अनेजा ने कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक जिनके तीन-तीन मंजिला मकान और कई कई प्लाट है, वह पूर्व विधायक के समर्थन से बीपीएल कार्ड धारक बने बैठे हैं। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए ताकि गरीबों का हक मारने वाले अमीर लोगो की असलियत जनता के सामने आ सके। इस दौरान पार्षद शिव कुमार गंगवार, पार्षद कैलाश राठौड़, प्रदीप राठौर, मदन दिवाकर, डीके गंगवार, आनंद सागर एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी