राजकीय मेडिकल कालेज में सीनियर ने स्वीकारी गलती  चार छात्रों पर 25-25 हजार जुर्माना

Spread the love


हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज ने रैगिंग के मामले में कार्रवाई की है। पीजी के सीनियर के छात्रों पर 25-25 हजार रुपये अर्थदंड लगाने के साथ ही भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में बयान लेते समय जूनियर छात्रों ने रैगिंग से इन्कार कर दिया। वहीं सीनियर ने शिकायत में भेजा आडियो क्लिप खुद का बताया।
राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 13 जनवरी को एक विभाग के पीजी प्रथम वर्ष के छात्रों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर पर रैगिंग की शिकायत की थी।
इसमें पीजी के चार सीनियर छात्रों का नाम उल्लेख करते हुए लिखा था ये अक्सर गालीगलौज करते हैं। 24 घंटे काम करवाते हैं। काम के निर्देश देने के दौरान गालीगलौज का आडियो भी भेजा था। इस पर यूजीसी ने कालेज प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
शनिवार को प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी की अध्यक्षता में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें मेडिकल की पढ़ाई कर रहे पीजी के चार सीनियर व प्रथम वर्ष के आठ छात्रों से मौखिक और लिखित बयान लिए गए।
प्रथम वर्ष के छात्रों से एकसाथ व अलग-अलग भी पूछताछ हुई। इस दौरान हर किसी ने रैगिंग से इन्कार किया। बोला कि हमने शिकायत भी नहीं की है। इसके बाद सीनियर छात्रों के बयान लिए गए। आडियो सुनवाया गया। सीनियर्स ने आडियो में अपनी आवाज होने की बात स्वीकारी और कहा कि हमारी बातचीत सिर्फ मरीज देखने को लेकर हुई थी। कमेटी ने आडियो में गालीगलौज को रैगिंग प्रकरण से जोड़ा और पीजी के चार छात्रों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी का कहना है कि जिस विभाग से यूजीसी को शिकायत गई है, सबसे पहले उनकी काउंसलिंग की जाएगी। इसके साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी नियमित काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। 

राजकीय मेडिकल कालेज में नौ दिसंबर 2022 की रात आडियो कालेज के जरिये रैगिंग प्रकरण में 43 छात्रों में से 22 ने अर्थदंड जमा कर दिया है। 22 छात्र ऐसे हैं अभी जिन्होंने 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड जमा नहीं किया है। इस पर कालेज प्रशासन का कहना है कि अगर ये छात्र निर्धारित रकम को जमा नहीं करेंगे तो परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी