राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हालदार का हजारों लोगों ने किया स्वागत

Spread the love

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हालदार का हजारों लोगों ने किया स्वागत

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जिलों से हजारों लोग हुए शामिल

दिनेशपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हाल्दार ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे बंगाली समुदाय के उपजातियों को हर हाल में अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए आयोग कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बंगाली समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का राज्य विधान सभा में तीन बार पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव की। जिन्होने अवमानना की है आयोग उसके खिलाफ एक्शन लेगा।

श्री हाल्दार बुधवार को बंगाली महासभा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित विशाल स्वागत समारोह के बाद विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और यूपी के बंग समाज के अनुसूचित वर्गो के लोगों को अब तक उनके हकूक से वंचित रखा गया है। कहा बंगाली महासभा की ओर से आयोग के समक्ष सभी तकनीकी की पहलुओं को रखा गया है आयोग की ओर से उस पर गंभीरता से एक्शन लिया जा रहा है। शीघ्र ही समुदाय के उपजातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग भारत में निवास करने वाले सभी दबे कुचले शोषित और दलितों के उत्थान और विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि समुदाय के लोग इससे पहले आयोग को अपनी समस्या से अवगत कराते तो अब तक उनकी मांग पूरी हो जाती। इससे पहले उनके दिनेशपुर पहुंचने पर बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ उनका भव्य स्वागत किया। श्री हाल्दार दिनेशपुर पहुंचने के बाद सीधे पुलिन बाबू पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद श्री हाल्दार सीधे शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में बनाए गए मंच पर पहुंचे जहां समाज के गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ बंगाली महासभा के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। महासभा के अध्यक्ष राजकुमार शाह ने उनका स्वागत करते हुए समाज की ओर से समस्याओं का मांग पत्र सौपा। कार्यक्रम के संयोजक हिमांशु सरकार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समूचे उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत रामपुर मुरादाबाद,हापुड़, हस्तीनापुर, मेरठ, बिजनौर जिले से बड़ी संख्या में समाज की महिला और पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। एडिशनल एसपी मनोज कत्याल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस और उत्तराखंड विशेष पुलिस जवानों के साथ महिला कांस्टेबलों को लगाया गया था। कार्यक्रम के दौरान पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा विश्वास और भारतीय महिला पैरा थ्रो बॉल टीम की कप्तान नीलिमा राय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासभा के वरिष्ट उपाध्यक्ष सरोज मंडल ने किया।

 

जनसभा को इन लोगों ने किया सम्बोधित

दिनेशपुर, खुदीराम बोस स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हाल्दार के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान हुई विशाल जनसभा को मुख्य अतिथि के अलावा पूर्व सांसद व दर्जा राज्य मंत्री बलराज पासी, विधायक अरविंद पांडेय, विधायक शिव अरोरा,चंद्रकांत मंडल,नगर पंचायत दिनेशपुर की निवर्तमान अध्यक्ष सीमा सरकार, शक्तिफार्म के निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, विजय मंडल, मनोज राय उर्फ मुन्ना, सुरंजन राय,रोहिताश मल्लिक,रविन्द्र विश्वास,संजय बाछाड,नारायण शाह, सुभाष व्यापारी, अनादि रंजन मंडल,मुकेश मिस्त्री, सुनीता मिस्त्री,सत्यजीत विश्वास, गोविंद मंडल आदि ने संबोधित किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी