किच्छा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम के अंतर्गत 50 नए पियर एजुकेटरों को 6 दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिया गया जिसका समापन जिला अधिकारी युगल किशोर पन्त ने किया।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसने 50 नए पियर एजुकेटरो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरकेएसके कार्यक्रम पर 6 उद्देश के बारे में विस्तार से जानकारी दी।।कार्यक्रम के अन्तिम दिन समापन कार्यक्रम में जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने नए पियर एजुकेटर को मोटिवेट करते हुए कहा की सभी से अपेक्षा है कि सभी सामुदायिक स्तर पर लोगों को पोषण बढ़ाना, मातृ स्वास्थ की सही जानकारी देना, मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी देना, चोटो एवं हिंसा के प्रति जागरूक करना, तम्बाकू एवं नशावर्ती में रोकथाम एवं गैर संचारी रोगों के बारे में जागरूक करेंगे तदुप्रांत प्रशिक्षण लेने वाले पियर एजुकेटर को क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिये। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी मोo आमिर खां आरकेएसके काउंसलर राफिया अंसारी,डोरी सिंह, के अलावा सरदार वल्लभभाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचसी त्रिपाठी, डॉ जी एस टोलिया, डॉ जी बी पंगरिया, डॉ रूद्र प्रताप सिंह, भूपाल शाह, सत्य प्रकाश लोहनी, अशोक कुमार आदि थे।




