रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर के पंजीकरण कक्ष पर मेयर रामपाल सिंह द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर, डॉ. राजेश सिन्हा द्वारा बताया गया कि आज मंगलवार को 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में खिलाई जाएगी।
जो बच्चे कृमि मुक्ति दिवस के दिन दवा खाने से छूट जाएंगे उन्हें 29 अगस्त मॉप अप डे के दिन एलबेण्डाज़ोल दवाई खिलाई जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. हरेंद्र मलिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. एस० राम, डॉ. उदय शंकर, डॉ. नागेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र तिवारी, नीलम डोगरा, शीला, हेम चन्द्र पन्त, दीपा जोशी, डोरी सिंह, कल्पना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।




