रिश्वत लेते एसीएमओ और  लेखकार गिरफ्रतार शिकायत पर विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय में पर मारा छापा

Spread the love
रिश्वत लेते एसीएमओ और  लेखकार गिरफ्रतार
शिकायत पर विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय में पर मारा छापा
प्रचार प्रसार की धनराशि का भुगतान करने के एवज में मांगा थी कमीशन
16000 की रिश्वत लेते एसीएमओ और संविदा कर्मचारी हिरासत में लिए

रुद्रपुर ।  विजिलेंस टीम में आज रुद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में छापा मारा। यहां से एसीएमओ डॉ तपन कुमार शर्मा व संविदा कर्मचारी अनिल जोशी को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों से कार्यालय में पूछताछ चल रही है। सीएमओ मनोज कुमार शर्मा भी मौजूद हैं। बताया जाता है कि विजिलेंस किसी को दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में या छापामार कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि ग्राम घोसी कुआं थाना खटीमा उधम सिंह नगर के रहने वाले श्री पूर्णागिरि देवभूमि उत्थान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी रोग के निदान हेतु उधम सिंह नगर के गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार प्रसार की धनराशि का भुगतान करने के एवज में कमीशन मांगा जा रहा है। 16000 की रिश्वत लेते हुए सीएमओ कार्यालय के लेखाकार अनिल जोशी और रिश्वत की मांग करने वाले एसीएमओ तपन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार किए गए अनिल जोशी हल्दुचौड़, लालकुआं में रेलवे रेलवे क्रॉसिंग के पास रहते हैं जबकि तपन कुमार शर्मा मोहल्ला पक्का कटरा, कोतवाली आंवला के मूल निवासी हैं और यहां सरकारी क्वार्टर पुराना जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय इंदिरा चौक के पास रुद्रपुर में निवास करते हैं। विजिलेंस टीम ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1064 में भी इनकी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर जांच करते हुए आरोप सही पाए जाने पर ट्रैक टीम का गठन किया गया और ट्रैप की कार्रवाई की गई। ट्रैप करने वाली टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसोनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दीप जोशी, जगदीश बोरा और नवीन कुमार शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी