रुड़की सिविल अस्पताल से विचाराधीन बंदी फरार हरिद्वार की जेल से ऑपरेशन के लिए किया गया था रैफर

Spread the love

रुड़की। हरिद्वार की रोशनाबाद जेल से ऑपरेशन के लिए लाया गया विचाराधीन कैदी सिविल अस्पताल से फरार हो गया। घटना के समय जेल का एक कांस्टेबल उसकी सुरक्षा में तैनात था।घटना के बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली है। पूरे जिले की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में नन्हे (36) चोरी के मामले में बंद है। पिछले कुछ समय से वह हर्निया की बीमारी से परेशान चल रहा है। हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के चलते उसे मंगलवार को सिविल अस्पताल रुड़की के लिए रेफर किया गया था। रुड़की के सिविल अस्पताल में उसका ऑपरेशन होना था। इसलिए उसे एक वार्ड में भर्ती किया गया था इस वार्ड में उसकी निगरानी के लिए रोशनाबाद जेल के कांस्टेबल नवीन कुमार को लगाया गया था।
गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे विचाराधीन कैदी नन्हे अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर वहां से फरार हो गया। इसी बीच कांस्टेबल को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पूरे जिले की पुलिस हरकत में आई। शहर से देहात तक फरार विचाराधीन कैदी की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी