रूद्रपुर में शौर्य जागरण यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

रूद्रपुर। श्री राम मंदिर की स्थापना के लिए कई राम भक्तों ने अपने प्राणों को बलिदान किया है । जिनकी कुर्बानियों के पश्चात अब श्री राम मंदिर बनने का सपना साकार हो रहा है। यह बात शौर्य जागरण यात्रा के मुख्य वक्ता विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी ने आज किच्छा मार्ग पर रामलीला मैदान में शौर्य जागरण यात्रा के स्वागत के दौरान उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष के सभी प्रांतों में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। जिसके निमित्त उत्तराखंड में भी 19 सितंबर से 06 अक्टूबर तक बद्रीविशाल से प्रारंभ होकर हरिद्वार तक पूरे उत्तराखंड में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है, जिसके रुद्रपुर प्रखंड में पहुंचने पर किच्छा रोड राम लीला मैदान भूतबंगला में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं रुद्रपुर वासियों ने पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी करके बड़े ही हर्षाेल्लास से स्वागत किया एवं एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। शौर्य जागरण यात्रा विशाल जनसभा में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री स्नेह पाल, क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी, प्रांत अध्यक्ष रवि देव आनंद, प्रांत संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया, प्रांत सह मंत्री रणदीप पोखरिया, प्रांत संगठन मंत्री अजय, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह का निर्देशन रहा। मंच संचालन जिला मंत्री राजेन्द्र सिंह मेहरा ने किया। कार्यक्रम संयोजक विश्वेंद्र सिंह एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख विपिन शर्मा रहे।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सोहन सिंह सोलंकी ने बताया कि किस प्रकार अयोध्या में बन रहे प्रभु श्री राम चन्द्र जी के भव्य एवं दिव्य मंदिर के लिए हमारे पुरखों ने असंख्य संघर्ष किया कितने ही लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी, युद्ध लड़े जेल गए एवं गोलियां खाईं।अत एव यह प्रभु श्री राम जी का मंदिर हमें हमारे पुरखों के संघर्ष, त्याग, तपस्या एवं पूर्वजों के बलिदान से मिला है। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का अतुलनीय सहयोग रहा है। श्री सोलंकी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा समाज में गौ सेवा, लव जिहाद से बहन बेटियों को बचाने, लैंड जिहाद को रोकने एवं धर्म व राष्ट्र की सेवा और रक्षा हेतु दिन और रात काम किया जाता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी