रेलवे लाइन अंडरपास को लेकर क्षेत्र वासियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कुछ तत्वों पर लगाया अंडरपास के कार्य को रोके जाने का आरोप

Spread the love
रुद्रपुर । ओमेक्स रिवेरा के पास वर्षों से स्वीकृत हुए अंडरपास (रेलवे लाइन) को जनहित में तुरन्त निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर  क्षेत्र वासियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रोषित लोगों का कहना है कि नैनीताल रोड पर निर्मित आवासीय कालौनी ओमेक्स रिवेरा के उत्तर तरफ से जा रहीं पक्की सड़क पर वर्षों से लोगों की समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए, रेलवे लाईन पर अन्डर पास स्वीकृत किया गया है। परन्तु सरकार की अनदेखी के कारण, कई ग्राम व नगर निगम क्षेत्र के हजारों परिवार जिला मुख्यालय व जिला चिकित्सालय आने-जाने मे परेशानी हो रहीं है।

उनका कहना है कि सिडकुल आने के बाद से कुछ ही वर्षों में ग्राम छत्तरपुर, मटकोटा, भूरारानी, बिन्दुखेड़ा, रायपुर, अर्जुनपुर, दानपुर, भगवानपुर, बागवाला, कीरतपुर आदि ग्रामों मे हजारों की संख्या में नये परिवार आ गये है। इससे वर्तमान समय में इन क्षेत्रो मे लाखों लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, इन क्षेत्रों मे वर्तमान समय में सैकड़ों नई आवासीय कालौनियां बस गई है।लोगों की समस्याओं के कारण अन्डरपास को स्वीकृत किया गया था। लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण उक्त अन्डर पास का काम रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है, तो कई किलोंमीटर का सफर करके, उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रहीं है। इसके अलावा स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है, क्योकि जिला चिकित्सालय दूर होने के कारण, लोगों को प्राईवेट अस्पताल में जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उक्त अन्डर पास को तुरन्त बनवाया जाना अत्यन्त आवश्यक है ।अभी कुछ दिन पूर्व ही जनहित की मांग पर स्थानीय प्रशासन द्वारा उक्त अंडरपास का कार्य आरम्भ कराया है, जिसमे औमेक्स निवासी काफी लोग भी सहमत है, लेकिन ओमेक्स के कुछ तत्वों के द्वारा उक्त अंडरपास के कार्य को रोके जाने पर तरह-2 आपत्तियां प्रस्तुत कर कार्य को जानबूझकर बाधित कर रहे है, जिससे अंडरपास का कार्य बार-बार रोका जा रहा है, जिससे आम जनता के मन में रोष व्याप्त हो रहा है। रोषित लोगों ने ज्ञापन में जिलाधिकारी से सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए. संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर, तुरन्त प्रभाव से उक्त अंडरपास को बनवाने का आग्रह किया है। प्रदर्शन करने वालों में मोहन खेड़ा, सुधा मिश्रा, संगीता, ममता नेगी, कमला नेगी, मंजू नेगी, पुष्पा नेगी, पूनम, हिमानी व दया, हरीश भट्ट, दीपक गोस्वामी, विक्की सिंह, हिम्मत सिंह आदि लोग शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी