खटीमा में कंपनी का डिपो खोलकर सामान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खटीमा में कंपनी का डिपो खोलकर सामान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। वार्ड आठ निवासी अनिल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बाजार आपके द्वार कंपनी ने खटीमा में कुछ दिन अपना कार्यालय खोला और उसे नौकरी दी। कंपनी घरों में इस्तेमाल होने वाला सामान बनाती थी। कंपनी ने सामान देने के नाम पर कई लोगों से रुपये लिए लेकिन अब न तो कंपनी रुपये लौटा रही है और न ही सामान दे रही है। जब उन्होंने इसके बारे में कानपुर और अहमदाबाद गुजरात जाकर पता किया तो कंपनी ने वहां भी कई लोगों से लाखों की ठगी की है।




