लेन-देन की रंजिश को लेकर कई गई थी सर्राफ की हत्या पुलिस ने तीनों आरोपी किए गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद   

लेन-देन की रंजिश को लेकर कई गई थी सर्राफ की हत्या पुलिस ने तीनों आरोपी किए गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद

एसएसपी ने की पुलिस टीम के लिए 2500 रुपये के इनाम की घोषणा

रुद्रपुर। खटीमा क्षेत्र में सर्राफ की गोली मारकर हत्या रुपयों के लेनदेन को रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस ने आठ घंटे से भी कम समय में सनसनीखेज मर्डर का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद की है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम के लिए 2500 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

बीती रात लगभग 07.45 बजे थाना खटीमा पर फोन से सूचना मिली कि ग्राम द्यूरी खटीमा में नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी जो कि आराधना ज्वैलर्स नाम से ज्वैलर्स की दुकान चलाता है, को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया है व जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। मृतका की पत्नी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। सार्वजनिक स्थान बाजार में सांय के समय हुई इस दुस्साहसिक घटना से आम जनमानस एवं व्यापारियों में भय का माहौल पैदा हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना के त्वरित खुलासे एवं आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन आम जनमानस एवं व्यापारियों को दिया था तथा तत्काल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस को कठोर निर्देश दिये गये।

प्रभारी निरीक्षक खटीमा व प्रभारी एसओजी उधमसिंह नगर के नेतृत्व में कुल 08 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनके द्वारा भौतिक सुरागरसी पतारसी, सीसीटीवी फुटेज की निगरानी, सर्विलांस आदि में त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के 08 घंटे से कम समय में घटना को अंजाम देने वाले तीनों अभियुक्त गणों को गिरफ्तार करते हुए, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मय असलहा व कारतूस को बरामद किया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन करने पर प्रकाश में आया कि 03 हमलावर नकाबपोश एक मोटरसाइकिल में बैठकर घटनास्थल पर आये व उनमें से दो ने उतरकर रमेश रस्तोगी को दुकान में जाकर गोली मार दी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त अभियोग में धारा 34/120बी भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। हत्या करने के पीछे अभियुक्तों की मृतक से पैसों का पुराना लेनदेन एवं रंजिश का होना प्रकाश में आया तथा घटना से कुछ समय पूर्व मृतक एवं मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र सिंह उर्फ सुख्खा के मध्य गाली गलौज एवं तीखी नोकझोंक हुई थी तब से ही अभियुक्त मृतक के प्रति मन ही मन बदले की भावना रखता था। इसी भावना को लेकर मुख्य अभियुक्त द्वारा अपने पुत्र विक्रम जीत एवं भतीजे लखविंदर सिंह के साथ मिलकर साजिश के तहत सर्राफ की गोली मारकर हत्या कर दी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान