लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने राजीव कुमार सिंह बनाया नया जिला अध्यक्ष
बरेली में बहुजन समाज पार्टी ने जयपाल सिंह को हटाकर उनकी जगह युवा चेहरा राजीव कुमार सिंह को नया बसपा का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बसपा हाई कमान ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरेली बसपा में जिलाध्यक्ष बदलकर बड़ा बदलाव किया गया है। राजीव कुमार सिंह वर्तमान में बसपा में जिला प्रभारी बरेली के पद पर थे। उनके समर्थकों को जैसे ही उनके जिलाध्यक्ष बनाने की खबर मिली तो उनके समर्थकों ने फूल पहनकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राजीव कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने की बधाई दी




