लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा को बड़ा झटका, 35 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

बरेली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के 35 से ज्यादा नगर पालिका व नगर पंचायत के सदस्य सभासद और प्रधानों समेत अन्य नेताओं ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। नेताओं ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया इस दौरान मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, मेघनाथ सिंह कठेरिया आदि मौजूद रहे।

 

बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का भारतीय जनता पार्टी ने इस बार टिकट काट दिया है। भाजपा ने छत्रपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। सपा ने प्रवीण सिंह एरन को उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 1952 से अब तक हुए सभी लोकसभा चुनावों में बसपा का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत सका। यही वजह है कि बसपा बरेली मंडल में जीत हासिल करके अपना खाता खोलने के प्रयासों में जुटी है। इसके लिए बसपा प्रत्याशियों पर मंथन कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी