रुद्रपुर। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने औचक निरीक्षण में आवास विकास क्षेत्र में चार भवनों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े। टीम ने मौके पर केबल कब्जे में लेकर भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड अंशुल मदान ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि विभागीय वह कुलदीप सिंह अवर अभियन्ता मटकोटा, महेन्द्र लाईनकर्मी, शरद चौधरी, पुलिस निरीक्षक सर्तकता इकाई कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी के साथ विद्युत आवास विकास क्षेत्र में चैकिंग करते हुए पहुंचे। वहां पर एके सक्सेना,सुभाष चन्द्र, मनोज भटनागर निवासी जगतपुरा, आवास विकास तथा साहिल मियां के के भवनों में विद्युत चोरी के मामले मौके पर पकड़े। टीम में शामिल कर्मियों ने मौके से केबल जब्त कर ली। एसडीओ की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने सभी भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।




