विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 53 हजार की ठगी

Spread the love

रुद्रपुर। न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने  एक व्यक्ति से 53 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित की तहरीर के आधार पर साईबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दी गयी तहरीर में मेन मार्केट हल्दी पंतनगर निवासी मुनीर अहमद पुत्र सगीर अहमद ने बताया कि उसका टाईम्स जॉब पर मुनीर अहमद नाम से प्रोर्फाल है। जिसमें उसने अपना बायोडाटा अपलोड किया है। जिसके माध्यम से उसकी ईमेल पर मेल आई जिसमें बताया गया कि उसका सीवी न्यूजीलैंड की एक कंपनी ग्रीन ओलिव फार्म के लिए सिलेक्ट हो गया है। ईमेल में आगे की कार्यवाही और टेलीफोनिक इंटरव्यू के लिए कहा गया। बाद में टेलीफोनिक इंटरव्यू न लेकर फाइनल सिलेक्शन डिटेल के आधार पर होने की जानकारी दी गयी। 28 दिसंबर 2023 को ईमेल पर कॉन्ट्रैक्ट लेटर भेजा गया । जिसके बाद 30 दिसंबर 2023 को एक अपॉइंटमेंट लेटर भेजा गया जिसमें वीजा सम्बन्धी कार्यवाही हेतु बैरिस्टर मैरी डी सिल्वा की ईमेल पर संपर्क करने को कहा गया। जिसके पश्चात कुछ डॉक्यूमेंट की स्कैन्ड कॉपी मैरी डी सिल्वा को उनकी मेल पर भेजी गयी। मैरी डी सिल्वा ने 30 दिसम्बर को मेल पर वीजा के सम्बन्ध में चार्जेज का विवरण बताया गया जिसमें वर्क वीजा हेतु कुल 53000 रुपये चार्ज बताये गये। भरोसा करके उसने दो बार में 53 हजार रुपये की धनराशि बताये गये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी। 5 जनवरी को उक्त लोगों ने वर्ल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर पैसे की डिमांड की। जब उसने परिचितों से इस बारे में बातचीत की उक्त लोगों पर संदेह हो गया और उनसे धनराशि वापस किये जाने को कहा तो उन्होंने 9 जनवरी तक जमा की गयी धनराशि वापस देने की बात कही गयी लेकिन उक्त लोगों ने धनराशि वापस नहीं की। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी