विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर 70 हजार ठगे 5 माह बाद अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Spread the love

काशीपुर। ऑनलाइन ठगी के एक और मामले में खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर शातिर दिमाग ने बैंक खाते से 70 हजार रुपयों की नकदी उड़ा दी। पुलिस की तहरीर के आधार पर घटना के लगभग पांच माह बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू की है। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला खालसा काशीपुर निवासी फारूक हुसैन पुत्र अली हुसैन ने बताया कि वर्ष 2022 के 28 दिसंबर को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। दूसरी ओर से फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि बिल अपडेट नहीं है इसलिए कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह सुनते ही वह डर गया। इस दौरान दूसरी ओर से फोन करने वाले ने विकल्प के रूप में एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने ऐप जैसे ही डाउनलोड किया उसके बैंक खाते से कुछ ही देर में 70 हजार रुपए कट गए। पुलिस ने घटना के लगभग 5 माह बाद तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी