विधायक ने किया प्रीत बिहार में पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा रुद्रपुर के वार्ड नं 25 प्रीत बिहार क्षेत्र में विधायकनिधि से स्व धर्मेंद्र प्रसाद शास्त्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इससे पूर्व क्षेत्र में पहुँचे विधायक शिव अरोरा का स्थानीय लोगो द्वारा स्वागत अभिनदंन किया गया वही विधायक शिव अरोरा ने कहा इससे पहले पार्क के सौन्दर्यकरण कार्यो को लेकर काफी बार विषय संज्ञान में आया था लेकिन उनकी प्राथमिकता में यह कार्य पहले से था इसलिए उन्होंने अपनी पहली विधायक निधि से ही इसके सौंदर्यीकरण के कार्य को करवाना सुनिश्चित किया । विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य गतिमान है और आने वाले समय मे कार्य ओर तेज गति से होने वाले हैं। रुद्रपुर के विकास को लेकर एक बेहतरीन सोच ओर विजन के साथ कार्य कर रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा एक क्षेत्र की महान जनता के सहयोग और सुझाव को साथ लेते हुए एक विकसित रुद्रपुर के निर्माण की दिशा में क्षेत्र आगे बढ़ रहा है जिसके परिणाम आने वाले समय के धरातल पर नजर आएंगे। इस दौरान पार्षद सुशील यादव, मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, सोनू अनेजा, राधेश शर्मा, सुनोल ठुकराल, राजन राठौर, राजकुमार कोली व अन्य लोग मौजूद रहे ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी