रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता चैक वितरित किये। इस मौके पर उन्होंने कहा गरीब परिवार के लिये बीमारी हो या कन्या विवाह उसमें सरकार द्वारा आर्थिक सहायता का मिलना काफी राहत का कार्य करता है, गरीब आदमी की स्थिति ऐसी नही होती, वह बीमारी का इलाज का खर्च वहन कर सके। सरकार का मकसद है कि जरूतमद को आर्थिक सहायता के रूप में जो भी मदद हो सके वो हो। विधायक शिव ने कहा कि जनता के सेवक है जनता के लिये हम सदैव तत्पर है, उनको सरकार की हर योजना का लाभ मिले यह हमारा प्रयास रहता है। इस दौरान जिला महामंत्री अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, आयुष चिलाना,जगदीश विश्वास, रजत खर्कवाल, सुब्रत बछाड,उपकार सिंह,कौशल विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।




