विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

शक्तिफार्म । शक्तिफार्म क्षेत्र के टैगोर नगर की निवासी विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार टैगोर नगर निवासी कविता राय 22 वर्ष पत्नी दिलीप मंगलवार ने प्रातः करीब 11 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व कविता ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था । उसका डेढ़ बर्ष का बेटा भी कमरे मे था। कमरे के अंदर बच्चे की रोने की आवाज सुनकर उसके परिजनों एवं आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। कविता को पफांसी के पफंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पफांसी से नीचे उतारा। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल सितारगंज बीएस बेंजवाल भी मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली । बताया जाता है कि मृतका का पति दिलीप सिडकुल में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था । मामले की जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचा। मृतका के पति दिलीप ने बताया उसकी पत्नी बैकुंठपुर अपने मायके में थी सोमवार शाम करीब चार बजे घर पहुंची। उसने बताया कि मंगलवार सुबह कविता ने खाना बनाया। जिसके बाद खाना लेकर वह सिडकुल में मजदूरी करने गया था। जानकारी के अनुसार दिलीप की पहले भी शादी हो चुकी है । करीब 5 वर्ष पूर्व उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद करीब 4 वर्ष पूर्व बैकुंठपुर निवासी सुभाष मंडल की पुत्री कविता से दिलीप की शादी हुई थी। कोतवाल सितारगंज बीएस बेंजवाल ने बताया घटना की जांच की जा रही है। सूचना पर एसपी मनोज कुमार कत्याल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में मृतका के पति से पूछताछ की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश