रुद्रपुर। वेलेंटाईन डे पर सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान पुलिस ीमों ने किच्छा बाई पास रोड झील समेत कई जगहों पर निरीक्षण किया। झील पर पुलिस को देख वहां बैठे लोगों में हडक़ंप मच गया। चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस झील पर पहुंची। वहां पर पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर चैकिंग की। पुलिस को देख वहां पर मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। इसके साथ ही पुलिस ने नैनीताल रोड, सिडकुल क्षेत्र में भी चैकिंग की। बताया जा रहा है कि सिडकुल क्षेत्र सडक़ किनारे झाडिय़ों को छाना। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस को नैनीताल रोड जंगल में की संदिग्धों के बैठने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां बैठे लोग भाग गए।




