शीघ्र ही जनता को मिलेगा दूषित पेयजल से छुटकाराः चेयरमैन 16 हजार पेयजल कनेक्शन दिए जाने की तैयारी पूर्ण  

Spread the love
किच्छा। शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत यू,यू, एस,डी,ए ( उत्तराखंड अर्बन सीट डेवलपमेंट एजेंसी) शीघ्र ही नागरिकों को दूषित पेयजल पीने से दिलायेगी छुटकारा।केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना हर-घर नल, हर घर जल  योजना को अमली जामा पहनाने के लिए धरातल पर शीघ्र ही कार्य होता नजर आयेगा। इस योजना के अंतर्गत पालिका क्षेत्र में लगभग दस ओवरहेड टैंक एवं लगभग दो दर्जन टयूवैल बनाई जाने के साथ लगभग बीस हजार पेयजल कनेक्शन दिए जाने का खाका तैयार किया जा चुका है। प्रत्येक नागरिक की प्याज बुझाने के लिए इस योजना के अंतर्गत 325 किलोमीटर पेयजल पाइप लाइन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत यू,यू, एस,डी,ए ( उत्तराखंड अर्बन सीट डेवलपमेंट एजेंसी) कर्मचारियों की एक बैठक पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत नागरिकों की  शुद्ध पेयजल से प्यास बुझाने के लिए कार्य योजना तैयार हो चुकी है कि जानकारी कर्मचारीयों ने पालिकाध्यक्ष को देते हुए बताया। जल निगम, जल संस्थान एवं नगर पालिका के सहयोग से पालिका क्षेत्र में सात ओवरहेड टैंक,बीस टयूवैल बनाए जाने के साथ साथ 325   किलोमीटर पेयजल पाइप लाइन के द्वारा 16 हजार पेयजल कनेक्शन दिए जाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है तथा जिसकी डीपीआर फाइनल हो चुकी है। बैठक में एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत उन क्षेत्रों में भी पेयजल पाइप लाइन डाली जा रही है जहां पेयजल पाइप लाइन नहीं है तथा जनमानस दूषित पानी पीने को विवश हैं।इस योजना से शुद्ध जल लोगों के घरों तक पहुंचेगा एजेंसी का प्रयास है। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने एजेंसी के कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इस योजना को अमली जामा पहनाने में पालिका प्रशासन उनका हर सम्भव सहयोग करेगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली के अलावा अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मीनू कोली,पालिका के लेखाकार मोहम्मद ताहिर मलिक, सभासद तौसीफ अंसारी, मौहम्मद आरिफ गुड्डू दा आदि के अलावा एजेंसी के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी