श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का तांडव जारी, सरकारी न्यूज चैनल पर कब्जा कर देश को करने लगे संबोधित

Spread the love

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का तांडव जारी है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भाग जाने से प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ गया है क्योंकि उन्होंने इस्तीफा अब तक नहीं दिया है। वहीं, रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाये जाने के बाद ये आक्रोश और बढ़ गया है। सरकारी आवासों के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने सरकारी चैनल पर कब्जा कर लिया है।

दरअसल, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़ दिये जाने के बाद से प्रदर्शनकारी इतने आक्रोशित हो गए कि सरकारी दफ्तरों, स्थानों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। राष्ट्रपति आवास के बाद पीएम आवास, संसद भवन पर भी हमला बोल दिया।इसके बाद ये भीड़ सरकारी न्यूज़ चैनल Jathika Rupavahini के दफ्तर में भी घुस गई। जब भीड़ दफ्तर में घुसी तब लाइव प्रसारण चल रहा था तभी एक प्रदर्शनकारी न्यूज़ एंकर की जगह आकर बैठ गया और देश को संबोधित करने लगा। इसके बाद ये चैनल ऑफ एयर होने को मजबूर हो गया।
रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए जाने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास पर भी कब्जा कर लिया है। सुरक्षाबलों ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आँसू गैस के गोले भी दागे। यहाँ तक कि गोलियां भी चलाई गईं लेकिन भीड़ पर कोई असर होते हुए न दिखाई दिया।

बता दें बुधवार को ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा देने से पहले शर्त रखी थी कि उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाए। इसके कुछ ही समय बाद राष्ट्रपति पद के पावर का इस्तेमाल कर वो परिवार संग मालदीव भाग गए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    बरेली कॉलेज में महासंग्राम चीफ प्रॉक्टर की ‘विवादित पोस्ट’ पर बवाल, इस्तीफा, हाथापाई और षड्यंत्र के आरोप

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को मर्यादा और अनुशासन की धज्जियां उड़ गईं। एक कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कैंपस कुरुक्षेत्र-बन गया।…

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार