संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या सम्प्रदाय नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विचारधारा है: माता सुदीक्षा

Spread the love
रुद्रपुर में आयोजित निरंकारी मिशन के सत्संग में पहुंचे हजारों भक्त
रुद्रपुर। समाज में निःस्वार्थ भावना से किया गया कार्य ही सच्चा कार्य है। निरंकारी मिशन का उद्देश्य निरंकार प्रभु से खुद को आत्मसात करते हुए प्रतिपल पूर्ण समर्पित भाव से एक भक्ति भरा जीवन जीना है। यह बात निरंकारी माता सुदीक्षा महाराज ने यहां मोदी मैदान में आयोजित सत्संग में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य करने से पहले हमें अपने अंदर इंसानियत को जागृत करना होगा। एक अच्छा इंसान बनने के लिए हर व्यक्ति में इंसानियत का होना आवश्यक है।
माता सुदीक्षा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या सम्प्रदाय नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विचारधारा है। संत निरंकारी मिशन विभिन्न विचार धाराओं में आस्था रखने वाले संसार के सभी इंसानों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि ईवर का बोध अर्थात ब्रह्म ज्ञान सर्व श्रेष्ठ ज्ञान है। मानव शरीर पाकर भी परमात्मा से अनभिज्ञ रहना वास्तव में मानव के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि प्रेम भक्ति से ही परमात्मा को पाया जा सकता है। कोई पराया नहीं है, कोई ऊंचा और नीचा नहीं है। सभी एक परमपिता की संतान हैं। माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि अहंकार का त्याग करें। परमात्मा को अपने मन में बसायें। जिससे अवगुण दूर हों। उन्होंने कहा परमात्मा सभी इंसानों में बसता है। मनुष्य अपना सारा जीवन सुख की खोज में व्यतीत कर देता है। वह सुख, जो स्थाई हो, निरंतर हो। पर जब जब भी हम सांसारिक पदार्थों में इस सुख को पाने का प्रयास करते है, हम स्वयं को असक्ति और अहंकार के चक्रव्यूह में फंसा पाते हैं। उन्होंने कहा कि अंधकार का धुआं छटेगा तभी मन को सुकून मिलेगा। उन्होंने कहा कि परमात्मा हमेशा हमारे सामने रहता है। उलझनों से निकलने के लिए परमात्मा का सहारा लें।
वही पहली बार रुद्रपुर पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर ने सतगुरुमाता सुदीक्क्षा महाराज व जगतपिता रमित महाराज को शाल भेट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।निरंकारी मिशन से जुड़े लोग देश ही नही विदेश में भी है और  आज सुबह से ही समागम ने दूर दराज के क्षेत्रों से लोग मोदी मैदान में सत्संग सुनने पहुँचे है ।  इस मौके पर राजपिता रमित चानना (दिल्ली), एचएस चावला (लुधियाना), राजकपूर, सुरेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, राधेश्याम, सुरेन्द्र चावला, गगन भाटिया, निर्मल वर्मा, किशन लाल नारंग, राजेन्द्र अरोरा, चरनजीत सिंह, भाजपा नेता सुनील यादव, मनोज मदान , मयंक कक्कड़ , अजय गाबा, दीदार सिंह, अनिल सिंह, गोपाल आर्य, मनीष सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद वितरित किया गया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी