सड़कों में गड्ढे होने पर कमिश्नर दीपक रावत ने लगाई जमकर फटकार मौके पर हालात देखने पहुंचे थे कमिश्नर 

Spread the love
हल्द्वानी। सड़कों में गड्ढे होने के कारण पिछले दिनों एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हुए हैं, जिसके बाद आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ नहर कवरिंग से लेकर सड़कों में हो रहे गड्ढों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए, इसके अलावा नहर कवरिंग के कार्य में तेजी लाने को कहा।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नहर कवरिंग के दौरान कई जगह हो रहे लीकेज को लेकर कड़ी नाराजगी भी जताई, चौफुला चौराहे से ऊँचापुल तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया, इसके साथ ही सड़कों के हालात भी देखे, कुमाऊँ कमिश्नर ने सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अपनी कार्य संस्कृति सुधारने को कहा, साथ ही कमिश्नर ने कहा कि तय समय पर सभी काम किए जाने चाहिए और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो यह जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। कुमाऊं कमिश्नर ने नहर कवरिंग के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकारा जबकि सड़कों की दशा को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को भी अपने कार्यों में तेजी लाने को कहा। वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कठघरिया में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के तहत दिव्यांग बच्चों को सिलाई समेत कई प्रशिक्षण दिए जाने वाले प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
साथ ही उन्होंने ऊंचापुल, कठघरीया, कमलुवागांजा समेत कई जगह स्थलीय निरीक्षण कर व्यवसाहिक निर्माणों को बारीकी के साथ प्राधिकरण को जांच करने के निर्देश दिए है। ग्रामप्रधान मनीष आर्या की शिकायत पर कठघरीया चौराहा पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कमिश्नर दीपक रावत द्वारा एसडीएम हल्द्वानी को निर्देश दिए की एक सप्ताह में चौराहे से अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा न हो।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी