सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Spread the love

किच्छा। एनएच- 74 पर कैंटर की चपेट में आकर बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलभट्टा पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को सीज कर दिया है।
सोमवार सुबह वीरेन्द्र पुत्र नत्थू लाल निवासी कचनेरा हाफिज गंज बरेली पत्नी देववती के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान थाना पुलभट्टा अंतर्गत सिरौली के सामने उसकी बाइक कैंटर की चपेट में आ गयी। हादसे में देववती (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। वीरेन्द्र को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी