सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत,महिला गंभीर रूप से घायल
खटीमा। पीलीभीत मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
दर्दनाक हादसा खटीमा मार्ग पर पोलीगंज अस्पताल के सामने हुआ। बनबसा निवासी हरदेव सिंह पुत्र गुरबचन सिंह पत्नी सिमरन कौर तथा पुत्री हर्षदीप कौर के साथ स्कूटी संख्या यूके03ऐ,7173 पर सवार होकर यूपी के टांडा विजेंसी से होकर वापस बनबसा लौट रहे थे। उसी दौरान पोलीगंज के पास पहुंचे ही थे टुकटुक की चपेट में आने से स्कूटी बीच सड़क पर गिर गई तथा पीछे से आ रहे कैंटर संख्या यूपी 26 टी 2550 ने तीनों को रौंदा डाला। हादसे में पिता हरदेव सिंह आयु 45 पुत्री अर्शदीप कौर आयु 5 कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी सिमरन कौर 40 आयु गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घायल महिला को तत्काल पोलीगंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने हेतु में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल में इलाज के पुख्ता इंतजाम ना होने के कारण इलाज के अभाव में घंटों तड़पती रही और समय 1,30 बजे 108 वाहन से खटीमा नागरिक चिकित्सालय भेज दिया गया। वही दर्दनाक हादसे के लगभग एक घंटा बाद मौके पर पहुंची सत्रहमील पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मृतक हरदेव सिंह प्रॉपर्टी का कार्य करता था ग्राम टांडा विजेसी में 4 एकड़ भूमि खरीद रखी थी जिसका दाखिल खारिज कराने व भूमि की देखभाल के लिए टांडा विजेसी आया था वापस लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गए। अर्शदीप कौर का चार मई को जन्मदिन था जिसको लेकर पिता हरदेव सिंह व्यापक तैयारियां चल रही थी नियति को कुछ और ही मंजूर था आज दोनों पिता पुत्री की हादसे में मौत हो गई। अचानक की घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। म्रतक हरदेव सिंह अपने पीछे घायल पत्नी सिमरन कौर बड़ी पुत्र शुभमन जीत कौर को रोता विलखता छोड़ गया घटना के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर यूपी की मझोला पुलिस ने चालक सहित कैंटर को पकड़ कर सत्रहमील पुलिस के सुपुर्द कर दिया।




