सड़क हादसों में वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया  

Spread the love

रूद्रपुर। गत रात्रि दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। एक घटना में बाईक सवार मामा भांजे को हरिद्वार से लखीमपुर जाने के दौरान पुलभट्टा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया। वहीं अन्य घटना में गूलरभोज के पास वाहन का इंतजार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामलों की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम आहाटी लखीमपुर निवासी 24 वर्षीय राघव पुत्र रामदत्त हरिद्वार की एक फैक्ट्री में काम करता था। जबकि उसका भांजा ग्राम कलुआ मोती लखीमपुर निवासी 30 वर्षीय बलराम शुक्ला पुत्र अनिल हरिद्वार में वाहन चालक का काम करता था। बताया जाता है कि दोनों मामा भांजा गत दिवस अपने दोस्त हरिद्वार निवासी मानसिंह पुत्र अनिल की मोटरसाइकिल संख्या यूपी 20 जीजे 5210 पर सवार होकर घर लखीमपुर जाने के लिए रवाना हुए थे। मध्यरात्रि जब वह पुलभट्टा के पास पहुंचे तो तेज गति से जाते अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना में राघव व बलराम गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं एक अन्य हादसे में ग्राम बैरिया भजवा, बाजपुर निवासी 35 वर्षीय रवि सैनी पुत्र नवल किशोर जो मजदूरी का काम करता था। गत रात्रि काम समाप्त करके गूलरभोज में गुरुद्वारे के पास मुख्य मार्ग पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तीव्र गति से जाते अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वहां खड़े लोगों से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिए भिजवाया। मृतक रवि के परिवार में उसकी पत्नी मीना सैनी व एक पुत्री 8 वर्षीय लवी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी